विदेश भेजने के नाम पर ठगी करने के मामले में थाना 6 पुलिस ने एक कंसल्टेंट कंपनी के मालिक पर ठगी का मामला दर्ज किया है। होशियारपुर के गांव महिंगरोवाल की संदीप कौर ने बताया कि वह अपने एक रिश्तेदार के जरिए एक कंसल्टेंट कंपनी की मालिक पूनम कुमारी के संपर्क में आई। पूनम ने उसे टूरिस्ट वीजा पर कनाडा भेजने का वादा किया। विश्वास होने पर मैंने पूनम को पहले 50 हजार रुपए और पासपोर्ट दे दिया। इसके बाद कुल 2.68 लाख रुपए दिए। जब वीजा नहीं लगा तो उन्होंने पैसे वापस मांगे तो उसने दुर्व्यवहार किया। इसी कारण पुलिस में शिकायत दी।


