अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा कि उन्होंने भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव कम करने के लिए कई फोन कॉल्स किए थे। यह बात उन्होंने नीदरलैंड्स में जारी नाटो समिट के दौरान मीडिया से कही। ट्रम्प ने बताया कि उन्होंने दोनों देशों से कहा कि अगर वे आपस में लड़ेंगे, तो अमेरिका उनके साथ कोई बिजनेस नहीं करेगा। ट्रम्प ने बताया कि पिछले हफ्ते पाकिस्तान के जनरल उनके दफ्तर में थे, और भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उनके अच्छे दोस्त हैं। ट्रम्प ने दावा किया कि उनकी कोशिशों से दोनों देश सीजफायर पर सहमत हुए और परमाणु युद्ध टल गया। अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें… ब्रिटेन 12 F-35A स्टेल्थ फाइटर जेट्स खरीदेगा; परमाणु हथियार ले जाने में सक्षम ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने मंगलवार को घोषणा की कि ब्रिटेन अमेरिका से 12 F-35A स्टेल्थ फाइटर जेट्स खरीदेगा, जो परमाणु हथियार ले जाने में सक्षम हैं। यह कदम ऐसे समय पर उठाया गया है जब दुनिया इजराइल-ईरान, भारत-पाकिस्तान और रूस-यूक्रेन जैसे युद्ध जैसे हालात से जूझ रही है। स्टारमर ने कहा, “ये F-35 विमान हमारी वायुसेना के लिए एक नया युग लेकर आएंगे और हमारे दुश्मनों को चेतावनी देंगे जो यूके और हमारे सहयोगियों को खतरा पहुंचा सकते हैं।” मीरा नायर के बेटे जोहरान ने न्यूयॉर्क के मेयर पद के लिए डेमोक्रेटिक उम्मीदवारी का प्राइमरी चुनाव जीता भारतीय मूल के डेमोक्रेटिक नेता जोहरान क्वामे ममदानी ने न्यूयॉर्क सिटी के मेयर पद के लिए डेमोक्रेटिक प्राइमरी चुनाव में चौंकाने वाली जीत दर्ज की है। उन्होंने पूर्व गवर्नर एंड्र्यू कुओमो को हराकर सभी को चौंका दिया। ममदानी, जो क्वीन्स से स्टेट असेंबली के सदस्य हैं, मशहूर भारतीय फिल्म निर्देशक मीरा नायर और शिक्षाविद् महमूद ममदानी के बेटे हैं। मंगलवार रात उन्होंने जीत का ऐलान किया।


