महासमुंद| ग्राम मचेवा स्थित शासकीय महाप्रभु वल्लभाचार्य महाविद्यालय में गुरुवार को महाप्रभु वल्लभाचार्य जयंती पर पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान वल्लभाचार्य की जन्मस्थली चंपारण्य, छत्तीसगढ़ में है और हमारा महाविद्यालय महाप्रभु वल्लभाचार्य के नाम से है। महाप्रभु वल्लभाचार्य भक्ति मार्ग से ज्ञान प्राप्त करने के पक्षधर थे उनका मानना था कि भक्ति ईश्वर के अनुग्रह व कृपा से आएगा।


