वसंत पंचमी पर मां सरस्वती की पूजा कर भक्तों में खिचड़ी का प्रसाद बांटा

भास्कर न्यूज | कोरबा वसंत पंचमी के अवसर पर सोमवार को बालको बंगाली कल्चरल एसोसिएशन ने विद्या की देवी मां सरस्वती की पूजा का आयोजन किया। बालकोनगर के काली मंदिर परिसर में हुए पूजा कार्यक्रम के दौरान भक्तिमय संगीत और मंत्रोच्चार गूंज रहे थे। जहां सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ रही। जिन्होंने मां सरस्वती की पूजा-अर्चना कर ज्ञान और विद्या के प्रकाश से अपने जीवन को आलोकित करने की कामना करते हुए आशीर्वाद मांगा। पूजा के उपरांत भक्तजनों को खिचड़ी भोग का वितरण किया गया, श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ अर्जित किया। कार्यक्रम में बंगाली कल्चरल एसोसिएशन के सभी पदाधिकारियों और सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। उन्होंने पूरी निष्ठा से व्यवस्था को सुचारू रूप से संचालित किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *