पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे मंगलवार को दो दिवसीय दौरे पर झालावाड़ पहुंचीं। डाक बंगले पहुंचने पर प्रशासनिक अधिकारियों और भाजपा पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया। रात में आशीर्वाद समारोह में शामिल होने के बाद उन्होंने डाक बंगले में विश्राम किया। बुधवार सुबह से ही कार्यकर्ताओं और अधिकारियों का डाक बंगले पर पहुंचना शुरू हो गया। राजे ने जिला कलेक्टर, एसपी सहित प्रशासनिक अधिकारियों से विभिन्न सरकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को विकास कार्यों में तेजी लाने के आवश्यक निर्देश दिए। साथ ही, भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी उनसे मुलाकात कर क्षेत्र की समस्याओं से अवगत कराया। बैठक के दौरान विकास योजनाएं, चिकित्सा सेवाएं, स्वच्छता, सड़क निर्माण और स्थानीय जन समस्याएं मुख्य रूप से चर्चा में रहीं। इसके अलावा, अंता उपचुनाव से जुड़े बूथ स्तर के अधिकारियों और भाजपा कार्यकर्ताओं से भी बातचीत हुई। दौरे के अंत में, पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय नेता कृष्ण पाटीदार के निवास पर पहुंचीं। वहाँ कुछ समय रुकने के बाद वे झालरापाटन में एक वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल हुईं और फिर जयपुर के लिए रवाना हो गईं।


