वसुंधरा राजे ने धौलपुर में पूर्व विधायक को दी श्रद्धांजलि:पूर्व जिला मंत्री के पुत्र के निधन पर भी जताया शोक

पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे बुधवार को धौलपुर दौरे पर रहीं। इस दौरान उन्होंने जिले में दो भाजपा नेताओं के घर पहुंचकर शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं। भाजपा नेता अकील अहमद के अनुसार, पूर्व मुख्यमंत्री सुबह अपने निवास से लुहारी गांव स्थित भाजपा के पूर्व जिला मंत्री पुरुषोत्तम त्यागी के आवास पर पहुंचीं। उन्होंने गोवर्धन परिक्रमा के दौरान जिला मंत्री के पुत्र विष्णु त्यागी के आकस्मिक निधन पर शोक व्यक्त किया और परिजनों को सांत्वना दी। लुहारी गांव से निकलने के बाद, पूर्व मुख्यमंत्री भिलगवां गांव पहुंचीं। यहां उन्होंने दो दिन पूर्व दिवंगत हुए धौलपुर के पूर्व विधायक शिवराम कुशवाहा के परिजनों से मुलाकात की और उन्हें ढांढस बंधाया। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री के साथ भाजपा नेता शरीफ खान, शैलू यादव, रामवीर त्यागी, मंगे कंसाना, अकील अहमद, अविनाश शर्मा, राधेश्याम सक्सेना, मुरारीलाल सिंघल और नीलू श्रीवास्तव भी मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *