वसूली रैकेट के खिलाफ बटाला पुलिस की कार्रवाई:गैंगस्टर गुरदेव जस्सल चला रहा रैकेट; दो गिरफ्तार, 83 लाख व हथियार जब्त

बटाला पुलिस ने वसूली रैकेट के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। ये रैकेट अमेरिका स्थित गैंगस्टर गुरदेव जस्सल द्वारा संचालित है। इस मामले में पुलिस ने दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। जिनसे हथियार व भारी गिनती में वसूली के पैसे जब्त किए गए हैं। प्रारंभिक जांच में पता चला कि 4 फरवरी को जस्सल के सहयोगियों ने कलानौर के एक व्यापारी के पेट्रोल पंप पर फायरिंग की थी। इसके बाद लगातार धमकी भरे फोन कॉल और ₹1 करोड़ की फिरौती की मांग की गई। व्यापारी ने गैंगस्टरों के बहकावे में आकर अंत में 11 फरवरी को ₹50 लाख की फिरौती अदा कर दी थी। जांच के बाद दो गिरफ्तार तकनीकी जांच के आधार पर पुलिस ने ASI सुरजीत सिंह और अंकुश मैनी को गिरफ्तार किया, जो फिरौती की रकम के लेन-देन और वितरण में शामिल थे। पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि गुरदेव जस्सल का गैंग विदेशी नंबरों का इस्तेमाल कर धमकियां देता था। फिरौती की रकम कई माध्यमों से ट्रांसफर करवाई जाती थी, जिससे पहचान छिपाई जा सके। लग्जरी गाड़ियां भी की जब्त पुलिस ने इस ऑपरेशन में ₹83 लाख, अवैध हथियार और कई लग्जरी गाड़ियां जब्त की हैं। इस खुलासे के बाद पुलिस आगे की जांच में जुटी हुई है और गिरोह के अन्य सदस्यों की धरपकड़ के लिए छापेमारी जारी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *