बोकारो | रॉयल पब्लिक स्कूल सेक्टर-4 में वस्त्र-सजा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें कक्षा 1 से 4 तक के बच्चों ने भाग लिया। बच्चे राधा-कृष्ण, वासुदेव, देवकी, यशोदा मइया, ऋषि बलराम, कंस नंद बाबा, बाल गंगाधर तिलक, महिषासुर आदि की वेशभूषा में शामिल हुए। प्राचार्या रूपम गुप्ता ने बच्चों की मनमोहक रूप की प्रशंसा की।


