{इंडो-वेस्टर्न आउटफिट से दिखाएं स्टाइल: अगर आप परंपरा और आधुनिकता का कॉम्बिनेशन चाहती हैं, तो इंडो-वेस्टर्न आउटफिट चुनें। जैसे सफेद पलाजो के साथ केसरिया कुर्ती और हरे रंग का दुपट्टा। चाहें तो दुपट्टे की जगह ट्राई कलर प्रिंटेड स्कार्फ भी इस्तेमाल कर सकती हैं। इससे लुक मॉडर्न लगेगा और देशभक्ति का एहसास भी बरकरार रहेगा। {साड़ी में तिरंगे का अंदाज: साड़ी पहनने की शौकीन हैं तो ट्राई कलर थीम वाली साड़ी एकदम परफेक्ट है। सफेद कॉटन या सिल्क साड़ी को केसरिया और हरे बॉर्डर के साथ पहनें। इसके साथ तिरंगे के रंग का ब्लाउज़ या प्रिंटेड पैटर्न वाला ब्लाउ मैच करें। इस लुक के साथ हल्के झुमके और बिंदी आपके पारंपरिक अंदाज़ को पूरा करेंगे। {कैजुअल लुक के लिए कुर्ती और जींस: अगर आप कॉलेज या ऑफिस में 15 अगस्त का जश्न मनाने जा रही हैं और हल्का-फुल्का लेकिन स्टाइलिश लुक चाहती हैं, तो सफेद कुर्ती के साथ हरी या केसरिया दुपट्टा डालें। जींस के साथ यह लुक बहुत ही सहज और आकर्षक लगेगा। चाहें तो कुर्ती पर तिरंगे की प्रिंट या कढ़ाई भी चुन सकती हैं। {ट्राई कलर ड्रेसेज में वेस्टर्न टच: यंग गर्ल्स के लिए वेस्टर्न स्टाइल में ट्राई कलर थीम वाली ड्रेसेज़ काफी पॉपुलर हैं। जैसे सफेद स्कर्ट के साथ केसरिया टॉप और हरे रंग की जैकेट या फिर ट्राई कलर प्रिंटेड वन-पीस ड्रेस। यह लुक आपको फ्रेश और फैशनेबल दोनों बनाएगा। {एक्सेसरीज़ में भरें देशभक्ति का रंग: आउटफिट के अलावा एक्सेसरीज़ में भी तिरंगे का टच दें। जैसे तिरंगे रंग की चूड़ियां, ईयररिंग्स, ब्रोच, हेयरबैंड, या तिरंगे पैटर्न का बैग। यहां तक कि आप अपने फुटवियर में भी ट्राई कलर का पैटर्न चुन सकती हैं। {मेकअप में ट्राई कलर की झलक: मेकअप को लाइट और नैचुरल रखें, लेकिन उसमें थोड़ा-सा ट्राई कलर टच दें। जैसे आईशैडो में केसरिया, सफेद और हरे का कॉम्बिनेशन, या फिर नेल पेंट में तिरंगे के तीन रंग। लिपस्टिक के लिए न्यूड या पिंक शेड बेहतर रहेगा ताकि लुक ज्यादा ओवर न लगे। {ग्रुप कोऑर्डिनेशन : अगर आप दोस्तों, परिवार या ऑफिस टीम के साथ 15 अगस्त मनाने जा रहे हैं, तो सभी मिलकर ट्राई कलर ड्रेस को थीम बनाएं। जैसे कोई केसरिया पहनें, कोई सफेद, कोई हरा, ताकि ग्रुप फोटो में पूरा तिरंगा झलक उठे। अगर आपके पास खास ट्राई कलर आउटफिट नहीं है, तो चिंता की बात नहीं। सफेद बेस ड्रेस के साथ केसरिया और हरे रंग का दुपट्टा। भास्कर न्यूज। लुधियाना| 15 अगस्त का दिन हर भारतीय के लिए गर्व और उत्साह से भरा होता है। इस दिन हर कोई अपने-अपने तरीके से देशभक्ति का इजहार करता है कोई झंडा फहराकर, कोई गीत गाकर, तो कोई देशभक्ति थीम वाली ड्रेस पहनकर। अगर आप भी इस स्वतंत्रता दिवस पर अपने लुक को खास और देशभक्ति के रंगों में रंगना चाहती हैं, तो ट्राई कलर यानी तिरंगे के तीन रंग केसरिया, सफेद और हरा को अपने आउटफिट में शामिल करना एक बेहतरीन विकल्प है। ट्राई कलर ड्रेसेज़ पहनना सिर्फ फैशन नहीं, बल्कि अपनी आजादी के जश्न में रंग भरने का एक तरीका है। चाहे आप पारंपरिक साड़ी पहनें, इंडो-वेस्टर्न आउटफिट चुनें, या कैजुअल ड्रेसेज इन तीन रंगों को अपने लुक में शामिल कर आप न सिर्फ खूबसूरत दिखेंगी, बल्कि गर्व से कह पाएंगी कि मेरा भारत महान।


