वाजपेयी की जयंती पर पुलिस ने ली सुशासन की शपथ:SP कार्यालय व थानों में दी पुष्पांजलि; बिना पक्षपात कार्य करने की ली शपथ

बांसवाड़ा में भारत रत्न और पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिवस को में ‘सुशासन दिवस’ के रूप में मनाया गया। पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार, पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी के मार्गदर्शन में जिले के समस्त पुलिस कार्यालयों और थानों में विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों और जवानों ने नागरिकों को पारदर्शी और भयमुक्त शासन देने का और बिना पक्षपात कार्य करने की ली शपथ। ​पुष्पांजलि अर्पित कर किया नमन मुख्य कार्यक्रम पुलिस लाइन और पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित हुआ, जहां अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नरपत सिंह की उपस्थिति में अटल जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया गया। इसी तरह सभी वृत्ताधिकारियों ने अपने कार्यालयों और थानाधिकारियों ने थानों व पीसीआर पर श्रद्धासुमन अर्पित किए। ​बिना पक्षपात कार्य करने की ली शपथ शपथ ग्रहण समारोह के दौरान समस्त पुलिस कार्मिकों ने सत्यनिष्ठा के साथ सुशासन की शपथ ली। जवानों ने संकल्प लिया कि वे बिना किसी भय या पक्षपात के राजकीय कार्यों का निष्पादन करेंगे और नागरिकों की समस्याओं का त्वरित निपटारा करेंगे। ​नवाचार और पारदर्शिता पर जोर कार्यक्रम में पारदर्शिता और तकनीकी नवाचारों के उपयोग पर विशेष जोर दिया गया। अधिकारियों ने कहा कि आधुनिक तकनीक के माध्यम से पुलिसिंग को और अधिक गुणवत्तापूर्ण बनाया जाएगा। इस अवसर पर जिले के समस्त थानों का स्टाफ और आला अधिकारी मौजूद रहे, जिन्होंने सुशासन की भावना को अपने कर्तव्य में उतारने की प्रतिबद्धता दोहराई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *