पंडित दीन दयाल उपाध्याय भवन दुग्दा में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती धूमधाम से मनाई गई। यहां भाजपा किसान मोर्चा के जिला कार्यकारिणी सदस्य चंद्रशेखर महथा ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी अपने आप में अटल थे। उनके व्यवहार से हम सबों को सीख लेना चाहिए। अटल बिहारी वाजपेयी विदेश मंत्री के रूप में वर्ष 1977 में संयुक्त राष्ट्र को हिंदी में संबोधित करने वाले पहले व्यक्ति थे। उनके विचारशीलता नीतियों और कार्य शैली को देखते हुए 1992 में उन्हें पद्म विभूषण पुरस्कार, 1994 में भारत का सर्वश्रेष्ठ सांसद और 2015 में भारत के सर्वोच्च सम्मान भारत रत्न से सम्मानित किया गया था। मौके पर राजेश सिन्हा, कमलेश यादव, अरुण कुमार सिंह, भरत झा, शंकर प्रसाद स्वर्णकार, दयावंती देवी, ललित लहरे, अनिल मुर्मू , अंजू देवी, लाल बाबू चौहान, समेत दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।


