वाटर-सीवर प्रोजेक्ट के लिए 450 करोड़ रुपए की मांग

नगर निगम ने साल 2026-27 के बजट की तैयारियां शुरू हो गई है। निगम के उप विभागों ने वित्त विभाग में प्रस्तावित बजट पहुंचाना शुरू कर दिया है। शुक्रवार की शाम तक आधा दर्जन से ज्यादा उप विभागों ने बजट पहुंचा दिया है। शहर में साल 2026-27 में वाटर-सीवर प्रोजेक्ट सहित पीएचई के अन्य कार्यों के लिए 600 करोड़ के आसपास का बजट रहने वाला है। इसमें वाटर प्रोजेक्ट (अमृत प्रोजेक्ट 2.0 और चंबल प्रोजेक्ट) की राशि 325 करोड़ प्रस्तावित हो सकती है। इसके साथ ही नए साल में बिजली बिल के भुगतान की राशि में दो से तीन करोड़ की वृद्धि का प्रस्ताव है। साल 2025-26 का बजट 2513 करोड़ रुपए का सामने आया था। अबकी बजट को बनाने में भी पिछले साल की तरह केंद्र और राज्य सरकार के अनुदान की राशि को शामिल ​किया जाएगा। अमृत प्रोजेक्ट 2.0 में वाटर प्रोजेक्ट पर काम होना है। निगम के उप विभाग से प्रस्तावित बजट राशि उप विभाग प्रस्तावित बजट राशि पार्क विभाग 11 करोड़ रुपए बिजली विभाग 45 करोड़ रुपए पीएचई 600 करोड़ रुपए (इसमें 325 करोड़ पानी, 100 करोड़ सीवर के अलावा अन्य खर्चे) पीआईयू 50 करोड़ रुपए कार्यशाला 75 करोड़ रुपए जीएडी 7 करोड़ रुपए जनकार्य 150 करोड़ रुपए

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *