भिलाई| पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय दुर्ग में कक्षा 12वीं वाणिज्य, विज्ञान एवं कला संकाय में कुछ सीटें खाली हैं। इसके लिए केंद्रीय विद्यालय संगठन के प्रवेश निर्देशिका के आधार पर प्राथमिकता के अनुसार केवल श्रेणी-1 और 2 के कर्मचारियों के बच्चों का प्रवेश के लिए पंजीयन शुरू है। 15 मई तक इच्छुक अभिभावक या छात्र संपर्क कर सकते हैं। केंद्र सरकार के कर्मचारियों को केंद्रीय विद्यालय में प्रवेश के लिए प्राथमिकता दी जाती है। श्रेणी एक में केंद्र सरकार के कर्मचारी तथा श्रेणी 2 में केंद्र सरकार की स्वायत्त शासी संस्थाओं के कर्मचारी आते हैं। संस्था के प्राचार्य उमाशंकर मिश्र ने बताया कि कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों को प्रवेश के लिए यह अंतिम अवसर दिया जा रहा है।


