पंजाब स्टेट इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड ऑल कैडर पेंशनर्स एसोसिएशन सब अर्बन सर्कल अमृतसर की आपातकालीन बैठक अध्यक्ष जतिंदर शर्मा की अध्यक्षता में हुई। जिसमें आप सरकार द्वारा चुनाव काल के दौरान किए गए छठे वेतन आयोग की रिपोर्ट के अनुसार 31-12-15 के पहले पेंशनर्स को 2.59 की बजाय 2.45 के फैक्टर के साथ पेंशन दी जा रही है। जनवरी 2016 के बाद रिटायरमेंट पर कर्मचारियों को पेंशन और वेतन जारी करने और 2.59 के बारे में कोई वादा पूरा नहीं किया गया है। नेताओं ने कहा कि जनवरी 2016 से बकाया डीए का भुगतान करने के लिए पत्र जारी किया जाए और मेडिकल भत्ता बढ़ाकर 3000 किया जाए। इस अवसर पर जेपी सिंह औलख, हरभजन सिंह झंझोटी, अशोक पुरी, नरेश कुमार, रमेश कुमार आदि पेंशनर्स उपस्थित थे।


