कहीं हादसा न हो जाए: सब्जी मंडी चौक सुल्तानविंड रोड पर गड्ढों की भरमार

सब्जी मंडी चौक, सुल्तानविंड रोड पर श्मशानघाट के पास की सड़क की हालत बेहद खराब है। सड़क जगह-जगह से टूटी हुई है, जिससे स्थानीय लोग और यहां से गुजरने वाले लोग बहुत परेशान हैं। सबसे बड़ी चिंता की बात यह है कि इसी रास्ते पर लाखों श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र गुरुद्वारा शहीद गंज साहिब स्थित है। बावजूद इसके, प्रशासन इस ओर बिल्कुल ध्यान नहीं दे रहा है। सड़क पर पड़े गहरे गड्ढे दोपहिया वाहनों और पैदल चलने वालों के लिए खतरनाक साबित हो रहे हैं। स्थानीय लोगों ने मांग की है कि श्रद्धालुओं की सुविधा और संभावित हादसों से बचने के लिए इस महत्वपूर्ण सड़क का जल्द से जल्द निर्माण कराया जाए। उन्होंने कहा कि आस्था के केंद्र से जुड़ी सड़क को प्राथमिकता के आधार पर ठीक किया जाना चाहिए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *