वाराणसी पहुंचीं अभिनेत्री हिमांशी खुराना:बाबा विश्वनाथ के दर्शन कर मांगी सुख-शांति की कामना, परिवार संग गंगा घाट का भ्रमण किया

पंजाबी सिनेमा और म्यूज़िक इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री व मॉडल हिमांशी खुराना परिवार के साथ आध्यात्मिक नगरी वाराणसी पहुँचीं। इस दौरान उन्होंने काशी की पावन गलियों का भ्रमण किया और नाव के ज़रिए गंगा घाटों की सुंदरता का आनंद लिया। वाराणसी प्रवास के दौरान हिमांशी खुराना ने काशी विश्वनाथ मंदिर में बाबा विश्वनाथ के दर्शन किए। दर्शन के समय उन्होंने माथे पर चंदन लगाकर अपनी तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा की, जिसे उनके प्रशंसकों ने खूब पसंद किया। पहले देखें तस्वीर… परिवार और जीवन की खुशी के लिए बाबा से की प्रार्थना हिमांशी ने बताया कि इस यात्रा से उनके मन को विशेष शांति मिली है। उन्होंने कहा कि बनारस आकर मन को सुकून मिला और यही उनके लिए सबसे बड़ी खुशी है। अभिनेत्री ने बाबा विश्वनाथ से प्रार्थना की कि जीवन में सब कुछ सही बना रहे और परिवार हमेशा खुशहाल रहे। हिमांशी खुराना दो दिनों तक बनारस में रहीं। इस दौरान उन्होंने बनारस के पारंपरिक जायकों का भी स्वाद लिया और स्थानीय संस्कृति को नज़दीक से महसूस किया। गंगा आरती और घाटों की आध्यात्मिक ऊर्जा ने उन्हें गहराई से प्रभावित किया। अब जानिए कौन हैं अभिनेत्री हिमांशी खुराना हिमांशी खुराना पंजाबी सिनेमा की टॉप मॉडल और एक्ट्रेस में शुमार हैं। उन्हें पंजाबी सिनेमा इंडस्ट्री की “ऐश्वर्या राय” भी कहा जाता है। टीवी के चर्चित रियलिटी शो ‘बिग बॉस 13’ से उन्हें देशभर में जबरदस्त पहचान मिली थी। शो के दौरान भी उन्होंने अपने व्यक्तित्व और सादगी से दर्शकों का दिल जीता था। 27 नवंबर 1991 को पंजाब में जन्मी हिमांशी खुराना ने कई लोकप्रिय म्यूज़िक वीडियो और फिल्मों में काम किया है। उन्हें उनकी पहली फिल्म ‘साड्डा हक’ से खास पहचान मिली। आज हिमांशी लाखों दिलों की धड़कन बन चुकी हैं और सोशल मीडिया पर भी उनकी जबरदस्त फैन फॉलोइंग है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *