भास्कर न्यूज | रामगढ़ रामगढ़ नगर परिषद चुनाव को लेकर नाम वापस लेने की प्रक्रिया पूरी कर ली गई। शुक्रवार को रामगढ़ समाहरणालय कैंपस में जिला परिषद कार्यालय के भवन में सभी निर्वाची पदाधिकारी समय अवधि तक अध्यक्ष और पार्षदों पद के लिए नाम वापस की प्रक्रिया पूरी की। इसमें, अध्यक्ष पद में किसी प्रत्याशी ने नाम वापस नहीं लिया। जबकि वार्ड पार्षद के 11 प्रत्याशियों ने अपना नाम वापस लिया। जबकि वार्ड संख्या 16 की प्रत्याशी मीना देवी निर्विरोध हुई है। अब अध्यक्ष पद के लिए 9 प्रत्याशी और वार्ड पार्षद पद के लिए 216 प्रत्याशी चुनाव मैदान में होंगे। गौरतलब है कि अनुसूचित जन जाति महिला अरक्षित अध्यक्ष पद के लिए कुल 10 प्रत्याशी और वार्ड पार्षद पद के लिए कुल 231 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र भरा था। इसमें, एक अध्यक्ष और तीन वार्ड पार्षदों का नामांकन रद्द हो गया था। वहीं, वार्ड पार्षद पद के 11 प्रत्याशियों ने नाम वापस ले लिया है। चुनाव के तहत नामांकन वापस लेने की प्रक्रिया की गई। निर्धारित तिथि पर सुबह 11 से दोपहर 3 बजे तक अभ्यर्थियों ने नाम वापस लेने की प्रक्रिया की। इसमें अध्यक्ष पद के प्रत्याशियों में किसी ने अपना नाम वापस नहीं लिया। जबकि, वार्ड पार्षद पद के 11 अभ्यर्थियों ने अपना नामांकन वापस ले लिया। इसमें, वार्ड नंबर 1 से प्रत्याशी ज्ञानी मुंडा, वार्ड नंबर 4 से बिट्टू कुमार, वार्ड नंबर 5 से अजय कुमार रविदास, वार्ड नंबर 8 से विशाल साव, वार्ड नंबर 13 से संगीता देवी, वार्ड नंबर 15 से प्रिया देवी, वार्ड नंबर 17 से सिकदर महतो, वार्ड नंबर 27 से ललिता कुमारी, वार्ड नंबर 29 से सुजीत राम रविदास व अनिल रविदास, वार्ड नंबर 30 से प्रत्याशी नारायण महतो ने अपना नाम वापस लिया है। रामगढ़ नगर परिषद चुनाव के अध्यक्ष पद और वार्ड पार्षद पद के प्रत्याशियों के लिए 50 प्रकार के चिह्न होंगे। शनिवार को ये सभी चिह्न को प्रत्याशियों के बीच क्रमवार आवंटित किए जाएंगे। इसमें, अध्यक्ष पद के लिए अलग चुनाव चिह्न होंगे। वहीं, वार्ड पार्षद के लिए अलग चुनाव चिह्न होंगे। जिला परिषद कार्यालय रामगढ़ में अध्यक्ष पद और वार्ड पार्षद पद नामांकन के लिए निर्वाची पदाधिकारियों का कक्ष निर्धारित है। इसमें, प्रथम तल्ला के कमरा संख्या एक में अध्यक्ष पद के लिए निर्वाची पदाधिकारी कुमारी गीतांजलि, भूतल में कमरा संख्या एक में वार्ड संख्या 01 से 05 तक के पार्षद पद के लिए निर्वाची पदाधिकारी निशा कुमारी सिंह,द्वितीय तल्ला के कमरा संख्या 02 में वार्ड संख्या 06 से 08 तक और वार्ड संख्या 10 व 11 तक के पार्षद पद के लिए निर्वाची पदाधिकारी किशोरी यादव चुनावी प्रक्रिया कर रहे हैं।


