वार्ड 15 व 16 में सप्लाई वॉटर पीने योग्य नहीं, खुली नालियां फैला रहीं दुर्गंध

वार्ड नंबर 15 अंतर्गत चर्च रोड निवासी प्रकाश झा ने बताया कि क्षेत्र में तरह-तरह की दुकानों का अंबार लगा है। जिससे हर दिन भारी मात्रा में कचरा निकलता है। इन कचरों को दुकानदार सही जगह पर डंप नहीं करते जिससे दुर्गंध आती है। लोग इससे परेशान हैं। वहीं कोनका सिरम टोली की सबिता सहाय ने बताया कि इलाके में सड़क से भी ऊंची नाली का निर्माण करा दिया गया है। इसके कारण बारिश के दिनों में सड़कों भारी जलजमाव होता है। क्षेत्र में ज्यादातर नालियों की स्थिति ऐसी ही है। संकरी गलियों में कचरे का अंबार है, निगम की गाड़ी पहुंच ही नहीं पाती है। सिरमटोली और गोस्सनर कंपाउंड क्षेत्र में पाइपलाइन भी नहीं बिछाया गया है। निवर्तमान पार्षद जेरमिन कुजूर ने बताया कि रतन टॉकीज, कर्बला और फतुला रोड के आसपास के क्षेत्रों में जल निकासी के लिए काम करने की जरूरत है। बरसात के दिनों में स्थिति दयनीय हो जाती है। वार्ड नंबर-16 के अंतर्गत आनेवाले इस्लाम नगर के हसन रजा ने बताया कि क्षेत्र में सप्लाई पानी का कनेक्शन तो मिला है लेकिन यह पानी पीने लायक नहीं है। पानी से बदबू आती है। क्षेत्र में खुली नालियां भी हैं, जिससे दुर्गंध आती है। निवर्तमान पार्षद नाजिमा रजा ने बताया कि क्षेत्र में सड़कों का जाल पिछले 10 साल में बिछाया गया। इस्लाम नगर में 444 लोगों को लिए फ्लैट का निर्माण किया जाना था। जिसमें से 292 लोगों के लिए फ्लैट का निर्माण कराया जा चुका है, बाकी बचे लोगों के लिए फ्लैट का निर्माण कराना है। अभी भी बाकी लोग झुग्गी झोपड़ी में ही रह रहे है। संकरी गलियों में कचरे का अंबार, नहीं पहुंंच पाती हैं निगम की गाड़ी, चारों ओर फैली गंदगी पुरुष10662 महिला10913 वोटर : 21577
वार्ड नंबर 16 पुरुष9424 महिला9665 वोटर : 19089
वार्ड नंबर 15 वार्ड स्कैन वार्ड नंबर 15 में सड़क पर कचरे का अंबार। 10 साल में जो काम हुए : गुदड़ी चौक से कांटाटोली चौक तक व गुदड़ी रोड से पेट्रोल पंप तक सड़क बनी। नयाटोली से प्रेम पुल तक सड़क का निर्माण। बिशप स्कूल से बसर टोली तक सड़क बनी। ये काम बचे रह गए : अमृत योजना के तहत वाटर सप्लाई के लिए जो पाइपलाइन बिछाई गई है, अभी तक उसमें पानी का कनेक्शन नहीं मिला है। वहीं इस्लाम नगर में फ्लैट का निर्माण कराना है। क्षेत्र: इस्लाम नगर, पत्थलकुदवा, बसर टोली, डोम टोली, राम नगर, बावर्ची कोचा, मार्गेट कॉलोनी, बिशप स्कूल, चटर्जी बंग्ला, अलबर्ट कंपाउंड, गुदड़ी इलाका। 10 साल में जो काम हुए : अंजुमन कॉलोनी रोड में नाली का निर्माण, सभी क्षेत्रों में पानी निकासी की व्यवस्था, फतुला रोड, कोनका रोड, कर्बला रोड में जलजमाव की समस्या थी, रोड ऊंचा कराया गया। ये काम बचे रह गए : नाली की समस्या से आज तक निजात नहीं मिला है। डंपिंग यार्ड ना होने के कारण कचरा फैल रहा है, गोस्सनर कंपाउंड और सिरम टोली में पाइपलाइन नहीं बिछा है। क्षेत्र: गोस्सनर कंपाउंड, बाबू लेन, चर्च रोड फर्स्ट रोड, सेकेंड रोड, कोनका सिरम टोली, गंुगू टोली, अंजुमन कॉलोनी, कर्बला चौक, गुदड़ी बाजार,फतुला रोड, किशन सिंह कॉलोनी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *