वार्ड-25 में 1.28 करोड़ रुपए से होगा विकास

भिलाई | भिलाई नगर निगम अंतर्गत वार्ड-25 में सड़क डामरीकरण, सीमेंटीकरण और उद्यान निर्माण के लिए सांसद िवजय बघेल ने भूमिपूजन िकया। इस दौरान सांसद ने कहा कि भाजपा की सरकार में लगातार विकास कार्यों में तेजी आई है। इस वार्ड में लगभग 5 करोड़ से ऊपर के अलग-अलग विकास कार्य हुए है और आगे भी विकास कार्य निरंतर जारी रहेंगे। इस दौरान जवाहर नगर दीप नगर के कॉलोनीवासी, सांसद प्रतिनिधि प्रमोद सिंह तथा नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष भोजराज सिन्हा, पार्षद महेश वर्मा, पार्षद संजय सिंह, पार्षद मुकेश अग्रवाल, भाजपा महिला जिला अध्यक्ष स्वीटी कौशिक, प्रदेश कार्य समिति सदस्य दिनेश मिश्रा आदि मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *