वार्ड 49 में सीवरेज जाम की समस्या का किया हल

अमृतसर | वार्ड 49 में सीवरेज जाम से परेशान लोगों की समस्या का हल करते हुए वार्ड में सीवरेज की हौदियों से गार निकाली गई। वहीं, कुछ इलाकों में टूटी वाटर सप्लाई को भी ठीक करवाया गया। वार्ड पार्षद रितु कुंद्रा के पति सन्नी कुंद्रा ने कहा कि वार्ड में लोगों को सीवरेज जाम की समस्या से परेशान होना पड़ रहा था। जिसके संबंध में लोगों ने उन्हें इलाकों की समस्या से अवगत करवाया। वहीं वीरवार को इलाका घुमियारा वाला बाजार, पेठे वाला बाजार और छतीरी चौक में सीवरेज की होदियां साफ करवाई गई हैं। जिसमें छोटी सुपर सकर मशीन के साथ गार निकाली गई है। इसके साथ अखाड़ा कल्लू और चूड़वड़ी बाजार में टूटी वाटर सप्लाई को ठीक करवाया गया है। उन्होंने कहा कि वार्ड में लोगों को कोई समस्या नहीं आने दी जाएगी। इस मौके पर सुखराज सिंह, खुशबिंदर सिंह, किशन गोपाल , पम्मा भाटिया मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *