रांची नगर निकाय चुनाव से वार्ड नंबर 5 और 6 के लोगों की उम्मीदें बढ़ी हैं। कमोबेश दोनों वार्डों की तस्वीर एक जैसी है। वार्ड नंबर-5 के रवि कुमार बताते हैं कि क्षेत्र के 70% घरों में सप्लाई वाटर नहीं पहुंचा है। आसिफ इकबाल ने बताया कि खिजूरटोला की सड़कें जर्जर हैं। बच्चे चोटिल हो रहे हैं। साफ-सफाई भी नहीं है। दीपक प्रसाद ने बताया कि बरियातू से बूटी मोड़ तक के क्षेत्र में वाटर सप्लाई काफी कम है, जबकि पानी टंकी पास में ही है। गंदे पानी की सप्लाई बड़ी समस्या है। निवर्तमान पार्षद गायत्री देवी ने कहा कि वाटर ट्रीटमेंट प्लांट, नालियां और सड़कें जल्द से जल्द बने यही हम चाहते हैं। योजनाओं का लाभ कैंप लगाकर दिलाना है। वार्ड नंबर-6 की सुमन अग्रवाल कहती हैं कि इस वार्ड के ज्यादातर इलाकों में सप्लाई वाटर नहीं पहुंचा है, सभी को सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिल रहा है। आनंद खलखो ने बताया कि नालियों का गंदा पानी रास्ते में बहता है। बदबू से लोग परेशान हैं। रोपना उरांव ने कहा कि आधे से ज्यादा घरों में सप्लाई वाटर नहीं पहुंचा है। लोग पानी खरीद कर पीने को मजबूर हैं। कमल गोप बताते हैं कि सरकारी नाले का अतिक्रमण कर घर बना लिया गया है। गलियां जर्जर हो गई हैं। स्ट्रीट लाइट खराब पड़ी है। निवर्तमान पार्षद मोनिका खलखो ने बताया कि इस क्षेत्र की नलियां, गलियां सभी दुरुस्त किए जाएंगे। लोगों को सप्लाई वाटर का लाभ मिलेगा। इसके लिए प्रयास जारी है। वोटर : 14365 10 साल में जो काम हुए: सामुदायिक भवन बने, हजारों को सरकारी योजनाओं का लाभ मिला, करीब 50 बोरिंग हुए। आधे से ज्यादा नालियां और सड़कें दुरुस्त की गई हैं। कई नालियां बनी हैं। ये काम बचे रह गए: बड़ा नाला क्षेत्र का 2 करोड़ 36 लाख रुपए का टेंडर हुआ है, 3 रोड का भी टेंडर हुआ है, प्रत्याशियों द्वारा सामुदायिक भवन, लाइब्रेरी आदि बनवाने की योजना है। वोटर : 19366 10 साल में जो काम हुए: करीब 150 पीसीसी सड़कें बनीं। 2000 लोगों को आवास योजना का लाभ मिला। हजारों को पेंशन सुविधाएं मिलीं। आधी से ज्यादा नालियां दुरुस्त की गई हैं। कई नालियों का निर्माण किया गया है। ये काम बचे रह गए: घरों में वाटर सप्लाई पहुंचाना, नालियां और सड़कें दुरुस्त करनी हैं, जुमार नदी तक नालियां और वाटर ट्रीटमेंट पार्क महिला6981पुरुष7384 वार्ड नंबर 6 महिला 9615पुरुष9751 वार्ड नंबर 5 वार्ड स्कैन क्षेत्र: बांधगाड़ी, न्यू नगर, न्यू बांधगाड़ी, शशि बिहार, हनुमान नगर, महुरम टोली, पंचवटी पुरम, प्रेम टोली, मरियम टोली, जयप्रकाश नगर, खेल गांव चौक के पास आदि। क्षेत्र : बूटी बस्ती, डंगरा, बैंक कॉलोनी, आदर्श नगर, एकता नगर, पीएचडी कॉलोनी, शिवाजी नगर, खिजूर टोला, ग्रीन पार्क, अली नगर, राशिद कॉलोनी, बड़गाईं आदि।


