सीकर | शहर के वार्ड 64 में आवारा कुत्तों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। आए दिन कुत्तों के हमलों से राहगीर घायल हो रहे हैं, जिससे क्षेत्र में दहशत का माहौल है। सुबह और शाम घर से निकलना मुश्किल हो गया है। बच्चों व बुजुर्गों को सबसे ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वार्डवासियों ने नगर परिषद में कई बार शिकायत की, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। – नियाज मोहम्मद खान, एडवोकेट


