अमृतसर| गुरु की वडाली स्थित वार्ड नंबर 75 में पिछले कई सालों से लोगों को पीने के पानी की काफी समस्या आ रही थी। जिसको देखते पार्षद कश्मीर सिंह वडाली ने इलाके का दौरा किया। पार्षद वडाली में लोगों को पीने के पानी की आ रही दिक्कत का जिक्र निगम कमिश्नर को बताया। इसके बाद निगम कमिश्नर ने बाबा जीवन सिंह कॉलोनी में नए ट्यूबवेल लगाने का आदेश जारी किया। निगम की ओर से लगाए जा रहे नए ट्यूबवेल का शुभारंभ इलाका पार्षद कश्मीर सिंह और पूर्व पार्षद सकतर सिंह बब्बू ने किया। इस मौके पर गुरुद्वारा बाबा जीवन सिंह कमेटी के प्रधान जत्थेदार तारा सिंह, महासचिव परमजीत सिंह वडाली ने सभी को सिरोपा डालकर सम्मानित किया। इस मौके पर इलाके के लोग मौजूद रहे।


