वार्ड 80 के पार्षद अश्विनी को अग्रवाल वेलफेयर बोर्ड का चेयरमैन बनाया गया

जालंधर | पंजाब सरकार ने जालंधर नगर निगम में वार्ड-80 के पार्षद एवं बिल्डिंग शाखा की एडहॉक कमेटी के चेयरमैन अश्वनी अग्रवाल को नई जिम्मेदारी दी है। उन्हें पंजाब सरकार के अग्रवाल वेलफेयर बोर्ड के चेयरमैन बनाया गया है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने उन्हें यह जिम्मेदारी प्रदान की है। अश्वनी अग्रवाल जालंधर के प्रमुख कारोबारी हैं, जिन्हें उत्तर विधानसभा क्षेत्र के आम आदमी पार्टी के संगठन इंचार्ज भी बनाया गया था। अश्विनी अग्रवाल को समाज की अहम जिम्मेदारी मिलने के बाद सारा दिन बधाई देने वालों की रौनक लगी रही। अश्विनी अग्रवाल ने कहा है कि जो जिम्मेदारी पंजाब सरकार ने उन्हें सौंप है उसे वह संपूर्ण मेहनत से निभाएंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *