वार्षिकोत्सव में नन्हें बच्चों ने नृत्य से दिखाई अलग-अलग राज्यों की सांस्कृतिक झलक

हरदा | वार्षिकोत्सव “संस्कृतिक संगम” कार्यक्रम में नर्सरी से ग्रेड 5 तक के छोटे-छोटे छात्रों ने अपनी अद्भुत प्रतिभा का परिचय दिया। बच्चों ने राजस्थान का कठपुतली डांस, पंजाब का भांगड़ा और कश्मीर का कश्मीरी नृत्य सहित अन्य राज्यों की सांस्कृतिक झलक प्रस्तुत की। पारंपरिक वेशभूषा में सजे बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने एक्सल हाइट्स स्कूल परिसर में मौजूद सभी का मन मोह लिया। नन्हें कलाकारों ने मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किए। कार्यक्रम की शुरूआत नन्हें बच्चों द्वारा श्रीगणेश नृत्य वंदना से हुई। डांस में उन्होंने श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ प्रस्तुति दी, जिससे पूरे माहौल में भक्तिमय ऊर्जा का संचार हुआ। दर्शकों ने बच्चों की नृत्य कला की जमकर सराहना की और उत्साहवर्धन तालियों के साथ उनका मनोबल बढ़ाया। स्कूल संचालक संकल्प जैन ने बताया कि यह आयोजन बच्चों के आत्मविश्वास और मंच पर प्रस्तुति देने की क्षमता को बढ़ाने के लिए किया गया। उन्होंने आगे कहा कि बच्चों में सकारात्मक आदतों और संस्कारों को विकसित करने के लिए आगामी सत्र से स्कूल “परवरिश” नामक नवाचार शुरू करेगा। इसके माध्यम से बच्चों में अनुशासन, अच्छी आदतें और व्यवहारिक सुधार पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रेरणा अग्रवाल और विशेष अतिथि विजित सिंघाई मौजूद रहे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में बच्चों के माता-पिता ने भी हिस्सा लिया और अपने बच्चों का उत्साहवर्धन किया। वार्षिकोत्सव का यह सांस्कृतिक संगम बच्चों की प्रतिभा और विविध राज्यों की संस्कृति को दर्शाने वाला यादगार आयोजन साबित हुआ।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *