वार्षिक उत्सव: विद्यार्थियों ने बस्तरिया गीत पर प्रस्तुति दी

रिगनी/ खरौद | स्वामी विवेकानंद संस्कृत विद्यालय बेल्हा में वार्षिक उत्सव का आयोजन हुई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि संकुल प्रभारी बीके देवांगन व प्राचार्य एरावत कुमार साहू रहे। वहीं विशिष्ट अतिथि शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सेमरिया के व्याख्याता राजीव लोचन कश्यप उपस्थित रहे। कार्यक्रम में बच्चों ने अपनी प्रतिभाओं का प्रदर्शन करते हुए बस्तरिया गीत, आदिवासी नृत्य भक्ति गीत, पंथी नृत्य आदि पर अपनी प्रस्तुति दी। कार्यक्रम को सफल बनाने में गांव सभी अभिभावक और ग्रामीण शामिल हुए। कार्यक्रम में बच्चों ने प्रतिभाओं का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के संरक्षक पुनीराम कश्यप, दुर्गावती कश्यप, रामकली कश्यप, सविता काटले, संगीता कश्यप, भूमिका कश्यप आदि ने सहयोग िकया। कार्यक्रम का आभार प्रदर्शन विद्यालय संचालक बीपी कश्यप व संचालन प्रधानाचार्य इंद्र देवांगन ने किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *