वार्षिक पद्धति से यूजी-पीजी परीक्षा के लिए कार्यक्रम जारी

भास्कर न्यूज | कोरबा नई शिक्षा नीति 2020 के लागू होने के बाद सेमेस्टर पद्धति कॉलेजों में लागू हो गई है। इसके बाद भी पूर्व से चली आ रही वार्षिक पद्धति की स्नातक व स्नातकोत्तर परीक्षाएं भी होनी है। इसके लिए अटल बिहारी वाजपेयी यूनिवर्सिटी ने संबद्ध शासकीय व अशासकीय कॉलेजों से वार्षिक पद्धति की परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों के लिए कार्यक्रम की घोषणा कर दी है। वार्षिक पद्धति वाले छात्र 15 दिसंबर से तय कार्यक्रम के अनुसार प्रक्रिया पूरी कर सकेंगे। अटल बिहारी वाजपेयी यूनिवर्सिटी बिलासपुर के परीक्षा नियंत्रक द्वारा 13 दिसंबर को जारी अधिसूचना के अनुसार यूनिवर्सिटी द्वारा आयोजित की जाने वाली मुख्य परीक्षा 2025-26 में शामिल होने के लिए समस्त वार्षिक पद्धति के स्नातक द्वितीय, तृतीय वर्ष के नियमित, भूतपूर्व, स्वाध्यायी, पूरक (अंतिम अवसर) एवं स्नातकोत्तर पूर्व, अंतिम (स्वाध्यायी) तथा डिप्लोमा (नियमित व भूतपूर्व) पाठ्यक्रमों के छात्र-छात्राओं का नामांकन, परीक्षा आवेदन के लिए तिथि निर्धारित कर दी गई है। जिसके अनुसार उक्त पाठ्यक्रमों वाले सभी छात्र-छात्राओं को ऑनलाइन परीक्षा आवेदन करना होगा। ऐसे छात्र जिन्होंने पहली बार परीक्षा में शामिल होने वाले हैं अथवा यूनिवर्सिटी से बदल कर आए हैं तो उन्हें परीक्षा के साथ ही ऑनलाइन नामांकन की प्रक्रिया भी पूरी करनी होगी। इसके लिए छात्रों को 15 दिसंबर 2025 से 15 जनवरी 2026 तक का समय दिया गया है। दस्तावेज 17 जनवरी तक जमा करने होंगे ऑनलाइन परीक्षा व नामांकन की प्रक्रिया पूरी करने वाले छात्र-छात्राओं को संपूर्ण दस्तावेज संबंधित कॉलेज जहां से परीक्षा देना चाहते हैं वहां 17 जनवरी 2026 तक जमा करना होगा। दस्तावेजों में ऑनलाइन नामांकन व परीक्षा की हार्डकापी, ऑनलाइन शुल्क भुगतान की रसीद व समस्त अनिवार्य दस्तावेजों की स्वप्रमाणित छायाप्रति संबंधित कॉलेज में देना होगा। इसी तरह छात्रों से प्राप्त दस्तावेजों को कॉलेज प्रबंधन 23 जनवरी तक यूनिवर्सिटी में जमा कर परीक्षार्थियों को प्रमाणित करा सकेंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *