दुर्ग| शहीद वीर नारायण सिंह का शहादत दिवस 20 दिसंबर को मुड़ा क्षेत्र सिंगपुर और जिला गोंड महासभा राजनांदगांव के तत्वावधान में सिंगपुर स्कूल ग्राउंड के पास किया जाएगा। आयोजन के लिए दुर्ग और राजनांदगांव के पदाधिकारियों ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन िसंह से मुलाकात कर उन्हें आमंत्रण दिया। जिस पर डॉ. रमन ने सहमति दी। जिला गोंड महासभा अध्यक्ष नीलकंठ गढ़े, सीताराम ठाकुर, जितेंद्र पटौदी, चोवा मंडावी, गुरुदेव पटौदी, दिलीप ठाकुर मौजूद थे।


