बालोद| 20वीं सीनियर छत्तीसगढ़ राज्य अंतर जिला वॉलीबॉल प्रतियोगिता के लिए चयन प्रक्रिया हुई। इसमें बालोद के खिलाड़ी अजय यादव का चयन हुआ है। अजय राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी हैं और खेल जगत में अपनी अलग पहचान बना चुके हैं। उन्होंने कई बार वॉलीबॉल में जिले, राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर खेलते हुए नाम गौरवान्वित किया है। वे वर्षों से बच्चों को निशुल्क खेल प्रशिक्षण भी प्रदान कर रहे हैं, जिससे युवाओं को प्रोत्साहन मिलता है।


