भास्कर न्यूज | खड़गपुर झाड़ग्राम जिला अंतर्गत लालगढ़ थाना के चन्द्रपुर-धामरो मुख्य सड़क पर तीन युवक अचेत अवस्था में पाये गये। कुछ ही दूरी पर उनकी क्षतिग्रस्त बाइक जमीन पर पड़ी हुई थी। जानकारी हो कि इलाके के लोगों ने सर्वप्रथम तीनों युवकों को सड़क पर अचेत व जख्मी अवस्था में गिरा हुआ देखा। तीनों एक दूसरे से कुछ दूरी पर गिरे हुये थे। पास ही उनकी क्षतिग्रस्त बाइक भी पड़ी हुई थी।इलाके के ग्रामीण तीन युवकों को शिनाख्त नहीं हो पाई। घटना की जानकारी पुलिस को दी गयी। मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस इलाके में पहुंची। तीनों युवक को उपचार के लिये अस्पताल ले जाया गया। पुलिस क्षतिग्रस्त बाइक को जब्त करके थाने ले आई। घटना की जांच कर रही पुलिस को आशंका है को किसी वाहन ने बाइक को टक्कर मारी होगी। घटना की जांच की जा रही है।


