अधिक फसल उत्पादन पर कार्यशाला

भास्कर न्यूज | खड़गपुर झाड़ग्राम जिला अस्पताल गोपीबल्लभपुर एक नंबर ब्लाक के आलमपुर इलाके में ब्लाक कृषि विभाग की ओर से इलाके के किसानों के बीच कम पानी में खेती और अधिक फसल उत्पादन को लेकर एक कार्यशाला आयोजित की गयी। इस दौरान गोपीबल्लभपुर एक नंबर ब्लॉक कृषि विभाग के सहायक कृषि अधिकारी अभिज्ञान दास, कृषि प्रयुक्ति के सहायक सोम सतपथी, पंचायत समिति कृषि कर्माध्यक्ष रंजीत महाकुल प्रभु सहित कइ गणमान्य व्यक्ति और बड़ी संख्या में इलाके के किसान उपस्थित थे। कार्यालय में कृषि विभाग के अधिकारियों ने इलाके के किसानों को दाल और सरसों की खेती को बढावा देने के लिये किसानों का ध्यान अपनी ओर खींचा। कृषि विभाग के अधिकारियों ने बताया कि खासकर इस मौसम में पानी की कमी के कारण इलाके में धान की खेती नही होती। खेत खाली पड़ता है। इसलिए वे जमीन को खाली ना छोड़े, बल्कि कम पानी में वे दाल और सरसों की खेती की जा सकती है और उन्हें भारी मात्रा में मुनाफा भी होगा। दाल और सरसों की खेती करने से खेत की मिट्टी की उर्वरक शक्ति भी बनी रहेगी। कार्यशाला में मिट्टी की जांच सहित कृषि और खेती करने को लेकर बारीकी तकनीक को साझा किया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *