बालू माफियाओं के हमले में पाटन थाना प्रभारी घायल

भास्कर न्यूज |पाटन पलामू जिले के पाटन थाना क्षेत्र के हिसरा बरवाडीह पंचायत अंतर्गत कारीहार गांव में जिंजोई नदी से अवैध बालू उठाने के दौरान पुलिस और ग्रामीणों के बीच भिड़ंत हो गयी। ग्रामीणों ने पुलिस पर लाठी – डंडा से हमला कर दिया। इस घटना में थाना प्रभारी लालजी व एक हवलदार चोटिल हुए हैं। ग्रामीणों के विरोध के बाद भी पुलिस ने अवैध बालू लदा ट्रैक्टर जब्त कर लिया है। इस संबंध में ट्रैक्टर मालिक विपुल पांडेय समेत पुलिस पर हमले में शामिल लोगों की पहचान कर प्राथमिकी दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है। बालू माफिया के खिलाफ कार्रवाई टीम में प्रशिक्षु डीएसपी राजेश यादव भी शामिल थे। प्रशिक्षु डीएसपी राजेश यादव को गुप्त सूचना मिली थी कि जिंजोई नदी से बालू का अवैध उठाव होता है। सूचना पर प्रशिक्षु डीएसपी अहले सुबह अंधेरे में अपने एक बॉडीगार्ड और चालक के साथ निकले थे। एक बालू लदे अवैध ट्रैक्टर को रोका तो स्थानीय लोग उग्र हो गए।। प्रशिक्षु डीएसपी जब ट्रैक्टर जब्त कर ले जाने लगे तो ग्रामीणाों के द्वारा साकनपीढ़ी में रोकने की कोशिश की गयी।इस दौरान प्रशिक्षु डीएसपी के साथ अभद्रतापूर्ण व्यवहार की गई। बिगड़ते माहौल को देखते हुए प्रशिक्षु डीएसपी ने इसकी जानकारी पाटन थाना प्रभारी लालजी को दी। सूचना के तुरंत बाद थाना प्रभारी दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। बालू लदा ट्रैक्टर लाने के क्रम में स्थानीय लोगों का विरोध बढ़ गया तो पुलिस ने गुस्सा दिखाया तो मामला बढ़ गया और लोग थाना प्रभारी से उलझ गए। इस क्रम में हाथापाई होने से थाना प्रभारी और एक हवलदार घायल हो गए। प्रशिक्षु डीएसपी राजेश यादव ने बताया कि सुबह पौने पांच बजे मौके पर पहुंचे थे। ग्रामीण दोषी को बचाने के लिए पुलिस से मारपीट की है। जो भी दोषी चिन्हित होंगे उनपर एफआईआर की जाएगी। बालू माफिया पर कार्रवाई के लिए खनन पदाधिकारी को पत्र भेजा गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *