वेस्ट सिंहभूम ने सिमडेगा की टीम को 6 रन से हराया

लातेहार| शहर के मेन रोड स्थित प्राचीन देवी मंडप सह काली मंदिर का 13 वां वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। दो दिवसीय कार्यक्रमों की शुरुआत एक मार्च, शनिवार को सुबह 8 बजे कलश यात्रा से होगी। मंदिर समिति के सदस्य सागर कुमार ने बताया कि कलश यात्रा मंदिर परिसर से मेन रोड होते हुए बस स्टैंड तक जाएगी। वहां से वापस मानस पथ होते हुए औरंगा नदी पहुंचेगी। पंडित अनिल मिश्र के वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कलशों में जल भरा जाएगा। इसके बाद यात्रा थाना चौक होते हुए मंदिर प्रांगण लौटेगी। लातेहार | जिला खेल स्टेडियम में चल रहे इंटर-डिस्ट्रिक्ट अंडर-23 टूर्नामेंट में सोमवार को वेस्ट सिंहभूम और सिमडेगा के बीच मैच खेला गया। रोमांचक मैच में वेस्ट सिंहभूम ने सिमडेगा की टीम को 6 रनों से हरा दिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्ट सिंहभूम की टीम ने 46.4 ओवर में सभी विकेट खोकर 165 रन बनाए। शुभम सिंह ने 47 रन, अनीश कुमार गुप्ता ने 39 रन और ललित सिंह ने 32 रन बनाए। सिमडेगा की ओर से, संजीव शर्मा ने 4 विकेट, अविनाश कुमार पांडे ने 3 विकेट और तनिष्क शब्बीर ने 2 विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करते हुए सिमडेगा की टीम 38 ओवर में 159 रन पर ऑल आउट हो गई। हिमांशु द्विवेदी ने सिमडेगा के लिए 70 रन बनाए। वेस्ट सिंहभूम की ओर से, तन्मय तंतुबाई ने 4 विकेट, आशीष कुमार सिंह ने 3 विकेट और अजीत कुमार सिंह ने 2 विकेट लिए। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार वेस्ट सिंहभूम के तन्मय तंतुबाई को दिया गया। बारियातू | जैक द्वारा आयोजित इंटर की परीक्षा केंद्र परियोजना प्लस टू उच्च विद्यालय में कदाचार मुक्त परीक्षा संपन्न कराई गई। केंद्राधीक्षक अनिल कुमार कुजूर ने बताया कि द्वितीय पाली में इंटर आर्ट्स भूगोल विषय की परीक्षा हुई। इसमें 445 में से 443 परीक्षार्थी शामिल हुए। दो परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा को सुचारू रूप से कराने के लिए वीक्षक और बारियातू पुलिस की तैनाती की गई थी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *