महुआडांड़: अम्बोआटोली पंचायत में वित्तीय साक्षरता शिविर लगा

भास्कर न्यूज | बारियातू मुख्यालय स्थित जेआरजी बैंक के पास शाखा डाकघर के बैनर तले सोमवार को वित्तीय समावेशन शिविर लगा। लातेहार के सहायक प्रबंधक अभिषेक सिंह ने बताया कि डाकघर में अब इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक के नाम से खाता खुलता है। यह पूरे देश में कहीं भी लेनदेन की सुविधा देता है। यह बैंक केंद्र सरकार द्वारा संचालित है। इसमें किसी भी खाताधारक की राशि डूबती नहीं। शिविर का मकसद वित्तीय समावेशन को बढ़ावा देना है। साथ ही दूर-दराज के ग्रामीणों को बैंकिंग सुविधाएं देना है। अब तक 12 करोड़ खाते खुल चुके हैं। कोई भी व्यक्ति पोस्ट ऑफिस जाकर खाता खुलवा सकता है। उक्त शिविर में आधार अपटेड,नया आधार बनाने व डाकघर से सम्बंधित सभी कार्य किये गए।शिविर को सफल बनाने में चंदशेखर कुमार, दिवाकर कुमार, शिव उरांव समेत अन्य डाकघर कर्मियों ने अहम भूमिका निभाई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *