चाइल्डस वर्ल्ड में वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह

रामगढ़ | रांची रोड मरार रामगढ़ स्थित चाइल्डस वर्ल्ड में वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन िकया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के निर्देशिका गीतांजलि जाजू ने दीप जलाकर व पुष्प अर्चन कर किया। गीतांजलि ने उपस्थित बच्चों एवं अभिभावकों को संबोधित करते हुए कहा कि वर्ष भर विद्यालय में पढ़ाई के साथ क्रियात्मक गतिविधियां कराए जाते हैं जो विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास को मजबूत करता है। वर्तमान शिक्षा पद्धति में विद्यार्थी भविष्य की चुनौतियां से स्वयं को सफल एकमात्र किताबें पढ़ाई से पूरा नहीं कर सकता। अपनी छिपी प्रतिभा और अभिरुचि के साथ विद्यालय में आयोजित होने वाले विभिन्न प्रकार के प्रतियोगिताओं एवं क्रियात्मक गतिविधियों से जुड़ना अनिवार्य है। पुरस्कार वितरण समारोह में कक्षा मोंटेसरी-वन एवं मोंटेसरी-2 के विद्यार्थी एवं अभिभावक उपस्थित थे। जिनमें उन्हें खेल, संगीत, कला नृत्य एवं अन्य वार्षिक प्रतियोगिताएं में उत्कृष्ट स्थान पाने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *