दुमका | मटकरा के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान जयपुर गांव के नटवा मरांडी के रूप में की गई है। वह रविवार देर शाम बाजार से घर लौट रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार वाहन ने उसे टक्कर मार दी। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही जरमुंडी थाना पुलिस पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। सोमवार को परिजनों को शव सौंप दिया गया।


