लातेहार | शहर के बाइपास रोड पर सोन भवन स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय की शाखा में रविवार को प्रजापिता ब्रह्मा बाबा की 57वीं पुण्यस्मृति दिवस मनाई गई। इसमें बतौर मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री बैद्यनाथ राम ने कहा कि बाबा ब्रह्मा ने नारी शक्ति को आगे बढ़ाया और आध्यात्मिकता के माध्यम से समाज में चेतना लाने का कार्य किया। संस्था की संचालिका बीके अमृता ने ब्रह्मा बाबा के जीवन परिचय दिया। मौके पर बीके नवीन, बिनोद, ब्रजेश, अवधेश, आशीष, मुरली, अनिल, अजय, सुनीता, ज्योति, पूनम आदि मौजूद रहे।


