वाहन चेकिंग के दौरान ASI ने कार ड्राइवर को मारा,VIDEO:वायरल होने के बाद लाइन अटैच; SSP ने दिए जांच के आदेश

जशपुर जिले में एक ASI और कार ड्राइवर के बीच मारपीट हो गई। लोदाम थाना क्षेत्र में बुधवार शाम राष्ट्रीय राजमार्ग-43 पर वाहन चेकिंग के दौरान एएसआई कार चालक से कथित रूप से हाथापाई करने लगा। इसका वीडियो भी सामने आया है। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद ASI मनोज भगत लाइन अटैच कर दिए गए है। एसएसपी शशि मोहन सिंह वे कार्रवाई की। मामले की जांच एसडीओपी चंद्रशेखर परमा को सौंपी गई है। जांच में दोष सिद्ध होने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। एसएसपी ने इस घटना को पुलिस आचरण के विपरीत बताया है। एसएसपी ने इस प्रकरण के बाद जिले के समस्त पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को सख्त चेतावनी देते हुए कहा है कि, वाहन चेकिंग के दौरान अपना व्यवहार मर्यादित रखें। यदि कोई व्यक्ति अभद्रता करता है, तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए, लेकिन पुलिसकर्मी स्वयं संयम न खोएं। पुलिस आचरण के विपरीत व्यवहार एसएसपी शशि मोहन सिंह ने इस कृत्य को “अशोभनीय एवं पुलिस आचरण के विपरीत” बताते हुए एएसआई मनोज भगत को तत्काल लाईन अटैच कर दिया है। साथ ही मामले की जांच की जिम्मेदारी एसडीओपी चंद्रशेखर परमा को सौंपी गई है। जांच पूरी होने के बाद दोष सिद्ध होने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *