20 हजार की रिश्वत लेते पटवारी रंगे हाथों गिरफ्तार:सूरजपुर में व्यवसायी से जमीन के नामांतरण के बदले मांगे थे पैसे, ACB ने की कार्रवाई

छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने डुमरिया गांव के पटवारी को 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पटवारी जमीन के नामांतरण और सीमांकन के लिए एक स्थानीय व्यवसायी से रिश्वत की मांग कर रहा था। मामला सूरजपुर ज़िले के डुमरीया क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, पीड़ित व्यवसायी की जमीन के नामांतरण और सीमांकन को लेकर पटवारी भानु सोनी लगातार टालमटोल कर रहा था। उसने काम करने के एवज में 20 हजार रुपए की मांग की। व्यवसायी ने इसकी शिकायत ACB से की। शिकायत के बाद ACB ने पटवारी को रंगे हाथों पकड़ने के लिए योजना बनाई और व्यवसायी को कैश देकर पटवारी के पास भेज दिया। व्यवसायी ने रिश्वत की रकम जैसे ही पटवारी को दिया, वैसे ही ACB की टीम ने पटवारी को उसके कार्यालय में ही धर दबोचा। कार्रवाई के दौरान हड़कंप ACB की टीम ने पूरी कार्रवाई की वीडियो रिकॉर्डिंग की और रिश्वत की राशि बरामद कर ली। टीम पटवारी से पूछताछ कर रही है। साथ ही कार्यालय से जरूरी दस्तावेज भी जब्त किए गए हैं। आगे की कार्रवाई जारी ACB अब पटवारी की पुरानी फाइलों की जांच में जुटी है। टीम यह पता लगा रही है कि क्या पटवारी ने पहले भी किसी से रिश्वत मांगी थी। जांच के दौरान जरूरत पड़ने पर अन्य अधिकारियों से भी पूछताछ की जा सकती है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *