अमृतसर| थाना कोतवाली की पुलिस ने वाहन चोर गिरोह के एक सदस्य को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से एक मोटरसाइकिल बरामद हुआ है। पुलिस पूछताछ में आरोपी की पहचान हरमनप्रीत सिंह उर्फ हनी निवासी गांव नौशहरा पन्नुआ जिला तरनतारन के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है। एएसआई आत्मवीर सिंह ने बताया कि उन्होंने प्लाजा घंटा घर नजदीक नाका लगाया हुआ था। इसी दौरान सूचना मिली कि उक्त आरोपी चोरी किए हुए मोटरसाइकिल को बेचने के लिए जा रहा है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।


