वाहन जांच के दौरान डीटीओ ने 1 लाख 52 हजार जुर्माना वसूला

गिरिडीह । जिला परिवहन पदाधिकारी संतोष कुमार ने मोटरयान निरीक्षकों के साथ मंगलवार की रात डुमरी, सरिया और बगौदर रोड पर वाहन जांच के दौरान दो हाइवा और चार ओवरलोड ट्रक चालकों से कुल 1 लाख रुपये का जुर्माना वसूल किया। वहीं, बुधवार को गिरिडीह–डुमरी मुख्य सड़क पर मुफ्फसिल थाना के सामने सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया, जिसमें हेलमेट न पहनने और ड्राइविंग लाइसेंस न होने पर बाइक चालकों से 49 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया। जिला परिवहन अधिकारी ने बताया कि जिले में हेलमेट न पहनने वाले बाइक चालकों, ओवरलोड ट्रक और हाइवा चालकों से कुल 1 लाख 52 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया है। उन्होंने कहा कि यातायात और सड़क सुरक्षा नियमों का पालन न करने वालों को नहीं छोड़ा जाएगा। जिले में प्रतिदिन सड़क दुर्घटनाओं में लोगों की मौत हो रही है। जिसका मुख्य कारण बाइक चालकों का हेलमेट न पहनना, कार चालकों का सीट बेल्ट न लगाना और वाहन की तेज गति। सरकार ने स्पष्ट रूप से निर्देश दिया है कि सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों का पालन न करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। जिले के सभी थाना क्षेत्रों में ट्रैफिक पुलिस और एमवीआई द्वारा नियमित वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है। अब रात के समय भी वाहन जांच अभियान किया जाएगा। डीटीओ ने जिले के दो-पहिया, तीन-पहिया और चार-पहिया वाहन चालकों से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें और अपने जीवन को सुरक्षित रखें।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *