वाहन तेज चलाने की बात कह मां-बेटे से मारपीट, पर्चा

लुधियाना| वाहन तेज चलाने की बात पर एक युवक और उसकी मां के साथ मारपीट की गई। वारदात 18 मई की रात उमेदपुर इलाके में हुई है। शिकायतकर्ता मनजिंदर सिंह ने पुलिस को बताया कि वह दोधी का काम करता है। घटना की रात वह अपने किसी ग्राहक के घर पर दूध की डिलीवरी करके लौट रहा था। तभी आरोपियों ने घर से कुछ ही दूरी पर उसे रोक लिया और वाहन तेज चलाने की बात कह मारपीट करनी शुरू कर दी। फिर जब युवक की माता बीच बचाव के लिए आई तो आरोपियों ने उन पर भी हमला कर दिया। फिर अन्य पड़ोसियों की मदद से दोनों को बचा कर अस्पताल लेकर जाया गया। फिर मामले में थाना साहनेवाल की पुलिस ने आरोपी रणजोध सिंह, हैप्पी, गुरमुख सिंह वासी उमेदपुर पर केस दर्ज कर लिया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *