वाहन ने कर्मचारी को कुचला, मौत

लुधियाना| साहनेवाल इलाके में बिजली ग्रिड के नजदीक हुए सड़क हादसे में एक कर्मचारी की मौत हो गई। मृतक की पहचान मठाली ओराम (59) के रूप में हुई है, जो बिजली ग्रिड के पास नौकरी करते थे और वहीं बने क्वार्टर में अपने परिवार के साथ रहते थे। परिजनों के अनुसार, शनिवार रात करीब आठ बजे मठाली ओराम ग्रिड के यार्ड गेट के बाहर खड़े थे। इसी दौरान तेज रफ्तार से आए एक अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वह गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत एंबुलेंस को सूचना दी और उन्हें सिविल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक के बेटे अनिल ओराम ने बताया कि उन्हें फोन के जरिए हादसे की जानकारी मिली थी। जब वे मौके पर पहुंचे और लोगों से पूछताछ की तो पता चला कि किसी अज्ञात वाहन चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए टक्कर मारी और मौके से फरार हो गया। थाना साहनेवाल पुलिस ने बेटे के बयान के आधार पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *