वाहन रैली निकालकर की एफआईआर की मांग

भास्कर संवाददाता | बड़वानी अजाक्स के प्रदेश अध्यक्ष व आईएएस अधिकारी संतोष वर्मा द्वारा ब्राह्मण समाज व नारी सम्मान पर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में बड़वानी में सर्व ब्राह्मण समाज ने शुक्रवार को विरोध प्रदर्शन किया। समाजजनों ने आक्रोश वाहन रैली निकालकर कलेक्टर कार्यालय में सीएम के नाम ज्ञापन सौंपा। इसमें संतोष वर्मा पर एफआईआर दर्ज करने, पद से बर्खास्त करने व कठोर दंडात्मक कार्रवाई करने की मांग की गई। ज्ञापन सौंपने के बाद संतोष वर्मा के पुतला का चप्पलों की माला पहनाकर दहन किया गया। आक्रोश वाहन रैली श्री गौड़ मालवीय ब्राह्मण समाज धर्मशाला रानीपुरा से प्रारंभ होकर जैन मंदिर चौराहा, झंडा चौक, रणजीत चौक, श्रीराम चौक से कलेक्टर कार्यालय पहुंची। सर्व ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष अनूप जोशी ने कहा संतोष वर्मा द्वारा दिया बयान न सिर्फ ब्राह्मण समाज की बेटियों का अपमान है बल्कि महिला सम्मान और भारतीय सामाजिक मूल्यों का भी घोर उल्लंघन है। समाजजन जया शर्मा ने कहा ब्राह्मण बेटियों के संबंध में सार्वजनिक तौर पर की गई यह टिप्पणी अत्यंत निंदनीय है। उन्होंने मांग की कि संतोष वर्मा को पद से तत्काल बर्खास्त कर उनके खिलाफ समाज का अपमान करने, सामाजिक सद्भाव भंग करने और सरकारी पद का दुरुपयोग करने के लिए कड़ी धाराओं में मामला दर्ज किया जाए। इस प्रकरण का फास्ट ट्रैक कोर्ट में संचालन कर कठोर सजा दी जाए। समाज ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं होती है तो आंदोलन और उग्र किया जाएगा। इस दौरान आरएन शुक्ला, हेमेंद्र शुक्ला, मनीष तिवारी, रामचंद्र शुक्ला, मनीष पुरोहित, सचिन पुरोहित, प्रकाश चौबे, शैलेंद्र चौबे, सुरेंद्र जोशी, अनिल जोशी सहित ब्राह्मण समाजजन उपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *