बैतूल| वाहन खरीदी बिक्री विक्रेता संघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं कांग्रेस सेवा दल के बैतूल ब्लॉक अध्यक्ष गोलू सोनी ने प्रदेश के परिवहन विभाग पर देश में सबसे अधिक टैक्स वसूली करने का आरोप लगाया है। सोनी ने कहा कि वर्ष 2014 के पहले वाहन फिटनेस टैक्स 2500 रुपए लिया जाता था, लेकिन वर्तमान में फिटनेस पेनाल्टी के नाम पर 50 रुपए प्रतिदिन की दर से राशि वसूली जा रही है, जिससे वाहन मालिकों पर अनावश्यक आर्थिक बोझ बढ़ गया है। उन्होंने बताया कि पहले टू-व्हीलर वाहन ट्रांसफर कराने में 1500 रुपए खर्च होते थे, अब 3 से 5 हजार रुपए तक कर दिए हैं। चार पहिया वाहनों के ट्रांसफर पर पहले 3 हजार लगते थे, जबकि अब 10 से 40 हजारतक वसूले जा रहे।


