जैसलमेर जिले की सम थाना पुलिस ने विंड मिल में चोरी के प्रयास के मामले में 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया। सम थाना प्रभारी ओमप्रकाश ने बताया- विंड वर्ल्ड कंपनी की साइट पर सरहद सलखा गांव में 31 जनवरी की रात को रोहित भील निवासी चून्धी, मोहित भील निवासी ढिब्बा पाड़ा व गणपत राम भील निवासी खींया गांव ने चोरी का प्रयास किया। केबल आदि काटकर ताले तोड़े व नुकसान पहुंचाया। सम थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर तीनों चोरों को 2 दिन में ही गिरफ्तार किया। अब तीनों से चोरी के प्रयास के मामले और चोरी की घटना में शामिल अन्य लोगों को लेकर पूछताछ की जा रही है। केबल काटकर ताला तोड़ा सम थाना प्रभारी ओम प्रकाश ने बताया- 31 जनवरी 2025 को मनोहर सिंह, सिक्यूरिटी ऑफिसर विंड वर्ल्ड इंडिया लिमिटेड जैसलमेर ने पुलिस थाना सम पर चोरी के प्रयास की शिकायत दी। शिकायत में उसने बताया कि देर रात में सरहद सलखा में रोहित (24) पुत्र माधुराम जाति भील निवासी चून्धी, मोहित(19) पुत्र तुलछाराम जाति भील निवासी ढिब्बा पाडा जैसलमेर व गणपत राम (21) पुत्र हरीराम जाति भील निवासी खींया पहुंचे। तीनों ने ने लोकेशन संख्या 1112 में केबल काटकर व लोकेशन का ताला तोडकर अंदर लगे संयंत्र को कटर से काट कर चोरी का प्रयास किया। साथ ही कंपनी की सम्पति को नुकसान पहुॅचाया। 2 दिन में ही पकड़ा पुलिस ने पवन उर्जा संयंत्रों से केबल चोरी की घटना की गंभीरता को देखते हुए जिला पुलिस अधीक्षक जैसलमेर सुधीर चौधरी के आदेशानुसार एक टीम का गठन किया गया। सम थाना प्रभारी ओम प्रकाश के नेतृत्व में टीम ने मुखबिरों की मदद और तकनीकी मदद से आरोपियों की तलाश कर मोहित कुमार, रोहित कुमार व गणपत राम को गिरफ्तार किया। तीनों से लगातार पूछताछ जारी है। तीनों को पकड़ने में हैड कॉन्स्टेबल दुर्गाराम, कॉन्स्टेबल विजय, सीताराम व कमलेश का सहयोग रहा।


