टोंक में फिर बदला मौसम, कोहरा खत्म:शीतलहर का असर बरकरार, सूर्योदय के समय सर्दी का एहसास हुआ ज्यादा

टोंक में एक दिन बाद ही फिर मौसम बदल गया है। रविवार की तरह सोमवार कोहरा नहीं छाया। हालांकि लगातार दूसरे दिन शीतलहर का सुबह के समय बना रहा। इससे लोगों को दिनचर्या प्रभावित हुई है। ख़ासकर के दुपहिया वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा है। इन्हे सुबह 10 बजे तक भी शीतलहर के चलते काफी ठंड लगी। ज्यादातर लोग तो घरों में ही रहे। वही रविवार की तरह सोमवार को कोहरा और धुन्ध नहीं छाने से ख़ासकर के लंबे रूट पर चलने वाले बड़े वाहन चालकों को आज ज्यादा परेशान नहीं होना। लोग सर्दी से राहत के लिए कई तो छतों पर भी नजर आए। उधर अब धूप में तेजी बढ़ने से तापमान में भी बदलाव हो रहा है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान बढ़ रहा है। आज अधिकतम तापमान पिछले 24 घंटे के मुकाबले एक डिग्री सेल्सियस तक बढ़ने के आसार है। ऐसे में आज अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस तक रहने के आसार है। वहीं न्यूनतम तापमान में ज्यादा फर्क आया है। वह पिछले 24 घंटे के मुकाबले चार डिग्री सेल्सियस बढ़कर 16 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। अब मौसम बदलने से आने वाले समय में न्यूनतम तापमान और बढ़ने की संभावना है। पश्चिम विक्षोभ सक्रिय होने से अभी हो सकती है बारिश
मौसम विभाग के अनुसार पश्चिम विक्षोभ सक्रिय होने से जिले में भी हल्की बारिश होने की संभावना है। उसके बाद‌ फिर से तेज सर्दी पड़ने की संभावना है। अभी जिले में बारिश तो नहीं हुई लेकिन यकायक मौसम बदल गया और लोग सुबह के सर्दी और शीतलहर के असर से गुजर रहे है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *