कुकदूर| ग्राम कुई-कुकदूर स्थित शासकीय नवीन महाविद्यालय में मंगलवार को रंगोली प्रतियोगिता हुई। प्रतिभागियों को स्वच्छता पखवाड़ा और विकसित भारत की थीम दी गई थी। दोनों विषयों पर छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक अपनी कला का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का आयोजन महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. एसी वर्मा और राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी रामरती निषाद के निर्देशन में किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत सदस्य दीपा धुर्वे, पूर्व जिला पंचायत सदस्य विदेशी राम धुर्वे और सोनू सलूजा, दशरथ कुंभकार, भगऊराम धुर्वे व विजय गढ़ेवाल उपस्थित रहे। प्रतियोगिता को सफल बनाने में महाविद्यालय के सभी अतिथि व्याख्याताओं और छात्र-छात्राओं की महत्वपूर्ण भूमिका रही।


