विकसित भारत 2047 के लिए युवा सम्मेलन:फर्स्ट ग्लोबल की संस्थापक देविना मेहरा ने कहा- नई सोच और इनोवेशन जरूरी

जयपुरिया इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट में गुरुवार को आयोजित अंतरराष्ट्रीय युवा सम्मेलन ‘यूथ फॉर इंडिया/2047’ में देश के प्रमुख उद्योग जगत के नेताओं ने विकसित भारत के निर्माण पर चर्चा की। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि और फर्स्ट ग्लोबल की संस्थापक देविना मेहरा ने कहा कि विकसित भारत के लिए सतत सीखने की प्रक्रिया महत्वपूर्ण है। सम्मेलन में मर्सीडीज-बेंज इंडिया के सीईओ सूरज किशोर, एडब्ल्यूएस इंडिया के स्टार्टअप हेड कुमार राघवन और बजाज आलियांज की ब्रांड मैनेजमेंट हेड मोनिका दूबे ने अपने विचार साझा किए। संस्थान के निदेशक डॉ. प्रभात पंकज ने युवाओं को नई चुनौतियों के लिए तैयार रहने का आह्वान किया। कार्यक्रम में 40 शोध पत्र प्रस्तुत किए गए, जो भारत के आर्थिक, तकनीकी और सामाजिक विकास पर केंद्रित थे। इस दौरान ‘विकसित भारत: आइडिया ऑफ इंडिया एज़ ए डेवलप्ड कंट्री’ पुस्तक का विमोचन भी किया गया। फोर्ब्स इंडिया 30 अंडर 30 आर्टिस्ट विराज मिथानी ने रचनात्मकता पर विशेष सत्र लिया। लेखक अशदीन डॉक्टर ने जीवन में सकारात्मक बदलाव पर चर्चा की। कार्यक्रम का समापन स्टैंड-अप कॉमेडियन रवि गुप्ता और विवेक समतानी के मनोरंजक प्रस्तुतिकरण के साथ हुआ। सम्मेलन के पहले दिन का समापन बॉलीवुड एक्टर विक्रम कोचर के साथ एक विशेष चर्चा ‘ब्रेकिंग बैरियर्सः क्रिएटिविटी, कॉन्फिडेंस एण्ड करियर ग्रोथ’ के साथ हुआ, जिन्होंने छात्रों को निर्भीकता के साथ चुनौतियों का सामना करने के लिए प्रेरित किया। भारत को 2047 तक ग्लोबल पावरहाउस बनाने का दृष्टिको सम्मेलन का मुख्य बिन्दु रहा। कन्वेनर डॉ दानेश्वर शर्मा ने धन्यवाद ज्ञापन दिया। डॉ रमज़ान सामा और डॉ आकाश दुबे भी सम्मेलन के को-कन्वेनर रहे। जाने-माने संगठनों एवं अकादमिक जगत के दिग्गजों तथा छात्रों एवं पेशेवरों ने उत्साह के साथ इस आयोजन में हिस्सा लिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *