496 ग्राम अफीम के दूध के साथ 2 आरोपी गिरफ्तार:जालोर कोतवाली पुलिस ने की कार्रवाई, NDPS एक्ट में मामला दर्ज

जालोर कोतवाली पुलिस ने गुरुवार को 496 ग्राम अफीम के दूध के साथ 2 युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर जांच शुरू की। कोतवाल अरविन्द कुमार ने बताया- कोतवाली पुलिस की टीम ने गश्त कर रही थी। जालोर कॉलेज चौराहा पर दो युवक संदिग्ध लगे। पुलिस ने रोक कर तलाशी ली। दोनों के कब्जे से 496 ग्राम अफीम का दूध बरामद हुआ। इसके बाद पुलिस ने चितौड़गढ़ जिले के राश्मी पुलिस थाना क्षेत्र के बावलास निवासी मदनलाल पूर्बिया (24) पुत्र रतनलाल और अनिल पूर्बिया (22) पुत्र जसराज को गिरफ्तार किया। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर माल के खरीद-फरोख्त के बारे में पूछताछ की। कार्रवाई करने वाली टीम में थानाधिकारी अरविन्द कुमार, हेड कॉन्स्टेबल कालूराम, कॉन्स्टेबल सुरेश डूडी, सुरेन्द्र कासनियां, विजय कुमार, राकेश कुमार, हनुमान राम व किशनलाल रहे। बता दें कि एसपी ज्ञानचंद्र यादव के निर्देशानुसार जिले भर में अवैध गतिविधियों/मादक पदार्थ शराब तस्करी की रोकथाम के लिए अभियान चलाया जा रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *